{"_id":"69ccfbbeba364217a709ebc8","slug":"harshad-kumar-stood-first-in-science-and-sampriti-in-commerce-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-157226-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विज्ञान में हर्षद कुमार और वाणिज्य में सम्प्रीति रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विज्ञान में हर्षद कुमार और वाणिज्य में सम्प्रीति रहीं प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन स्कूल के विज्ञान, वाणिज्य और नवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री जेबीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुमारसैन का वार्षिक परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। ग्यारहवीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। हर्षद कुमार ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। स्नेहा ने 78.80 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान और रिधिमा कश्यप ने 76 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सम्प्रीति ने 87 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, आर्यन ने दूसरे स्थान और सात्विक ने तीसरा स्थान हासिल किया। मानविकी संकाय में कुल 40 विद्यार्थियों में से 35 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 94.59 प्रतिशत रहा। मीनाक्षी ने 74.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, हिमानी ने 72.8 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान और मन्नत ने 72.4 प्रतिशत लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। नौवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। धनिष्ठा ने 89.29 प्रतिशत अंक के साथ पहला, दीक्षित कुमार ने 80.29 प्रतिशत के साथ दूसरा, जानवी और सनाया श्याम ने 77.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुमारसैन के एसडीएम मुकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी। विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलेश शर्मा ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी।
Trending Videos