सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Havan Yagna at Unnu Mahadev Jury

Rampur Bushahar News: उन्नू महादेव ज्यूरी में हवन यज्ञ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Havan Yagna at Unnu Mahadev Jury
उन्नू महादेव मंदिर ज्यूरी में आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र पंवार व अन्य यज्ञ
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। उन्नू महादेव ज्यूरी में रामनवमी और दुर्गा अष्टमी पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। आईटीबीपी की 43वीं वाहिनी ज्यूरी ने माता रानी की पूजा-अर्चना की। हवन में आहुतियां डालीं। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र पंवार के नेतृत्व में उपस्थित अधिकारियों और समस्त जवानों ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और अखंडता के लिए प्रार्थना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण एवं देवी स्तुति से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और दिव्य हो उठा। कार्यक्रम में डॉ. अरुण सनाध्या कमांडेंट वेट विनोद, अजय पाल, रामानंद, विनोद भारती, डॉ. जीशान और सूबेदार मेजर संपूर्णानंद माैजूद रहे। इनके अलावा मंदिर कमेटी के सदस्य अरविंद सूद, अनिल गुप्ता, घनश्याम शर्मा, शंभू और राजू सहित कई अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article