{"_id":"69a582af47044514350132a5","slug":"he-murdered-his-nephew-while-drunk-due-to-an-old-rivalry-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-155272-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुरानी रंजिश के चलते नशे में की थी भांजे \nकी हत्या, फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुरानी रंजिश के चलते नशे में की थी भांजे की हत्या, फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गांव शर्मठू से पकड़ा, कृषि उपकरण से दिया था वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के गांव जराई में नेपाल मूल के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गांव शर्मठू से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पाया है कि आरोपी ने शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते साथ रह रहे अपने भांजे पर कृषि उपकरण से वार किया था। इसके बाद परिवार समेत फरार हो गया। ठियोग थाना की पुलिस ने 28 फरवरी को हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले में गांव जराई के जगदीश ने शिकायत दी थी कि उसके बाग में बने डेरे में ठहरे एक नेपाल मूल के परिवार के सदस्य धनी राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर मिला, जबकि परिवार का मुखिया सुरेश अपने परिजनों समेत लापता है। पुलिस थाना ठियोग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील किया गया और साक्ष्य एकत्रित किए गए। जुन्गा से आई फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि उप पुलिस अधीक्षक ठियोग ने स्वयं घटनास्थल का दौरा कर जांच की निगरानी की। पुलिस ने घटनास्थल से प्राप्त भौतिक और डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई। तकनीकी जांच भी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। तीन अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर रवाना की गईं। इसी बीच पुलिस को पता चला कि संदिग्ध शरमला पंचायत के गांव शर्मठू में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। एएसपी शिमला अभिषेक धीमान ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियार को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्य की मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
Trending Videos