{"_id":"69a6a9a17361e152310e0018","slug":"video-minister-vikramaditya-singh-was-welcomed-at-various-places-from-bhaira-khad-to-raj-darbar-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भैंरा खड्ड से लेकर राज दरबार तक जगह-जगह हुआ मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भैंरा खड्ड से लेकर राज दरबार तक जगह-जगह हुआ मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत
ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से यूथ एंड आइकॉन का सम्मान मिलने के बाद युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहली बार रामपुर पहुंचे। रामपुर में उनके स्वागत को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। विधानसभा क्षेत्र के प्रवेशद्वार भैंरा खड्ड से लेकर रामपुर के राज दरबार परिसर तक लोक निर्माण मंत्री का ग्रामीणों और महिलाओं ने जगह जगह स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और मंत्री विक्रमादित्य के समर्थन में समर्थकों ने खूब नारे लगाए। यूथ एंड आइकॉन अवॉर्ड मिलने के बाद लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहली बार मंगलवार को रामपुर पहुंचे। गृह क्षेत्र पहुंचे मंत्री का लोगों ने भव्य स्वागत किया। मंत्री के स्वागत के लिए रामपुर के राज दरबार परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। यहां दरबार परिसर में विशाल पंडाल सजाया गया था। भैंरा खड्ड, दत्तनगर, नोगली और जीरो प्वाइंट के अलावा रामपुर शहर में मंत्री के इंतजार में लोग घंटों इंतजार में खड़े रहे। राज दरबार परिसर पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस के अग्रणी संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और दूरदराज के क्षेत्रों से आए लोगों ने मंत्री का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। परिसर में सजे पंडाल में रामपुर विस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आई करीब 125 महिला मंडलों की महिलाओं ने मंत्री के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। महल के मुख्यद्वार पर पुलिस जवानों ने मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। सम्मान समारोह के मंच पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा ने उनका टोपी और माला से स्वागत किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, दूरदराज के क्षेत्रों से आए लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को विभिन्न तोहफे भेंट किए। विक्रमादित्य सिंह ने तलवार लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।