{"_id":"69a6bd5847103670a104b2a7","slug":"video-rampur-bushahr-bhupesh-sharma-handed-over-the-command-of-the-youth-front-urban-president-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: भूपेश शर्मा को सौंपी युवा मोर्चा शहरी अध्यक्ष की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: भूपेश शर्मा को सौंपी युवा मोर्चा शहरी अध्यक्ष की कमान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Mar 2026 04:22 PM IST
Link Copied
आगामी चुनावों के मद्देनजर रामपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने कमर कस ली है। युवा मोर्चा ने रामपुर शहरी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मंगलवार को रामपुर में आयोजित विशेष बैठक के दौरान शहरी अध्यक्ष और कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष दीप नेगी और शहरी प्रभारी तिलक राज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से भूपेश शर्मा को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। सूर्यांश सोनी को महामंत्री और मयंक गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा पीयूष सोनी सचिव और सार्थक सोशल मीडिया संयोजक, आकाश शर्मा कोषाध्यक्ष, साहिल बिष्ट प्रवक्ता और अंशुल गोयल को सदस्य चुना गया। नव नियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन में उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और इमानदारी से निर्वहन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।