सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Immediately open the drainage channels on NH-5. NHAI and SDM issued a letter

Rampur Bushahar News: एनएच-पांच की निकासी नालियां तुरंत खोले एनएचएआई, एसडीएम ने जारी किया पत्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Immediately open the drainage channels on NH-5.

NHAI and SDM issued a letter
रामपुर में नेशनल हाईवे पांच की बंद हुई निकासी नाली, एसडीएम ने साफ करने के निर्देश। संवाद
विज्ञापन
शिकायतें मिलने पर लिया संज्ञान, कूड़ा, गाद और मलबे से बंद हैं नालियां
Trending Videos

बीमारियों का कारण बन सकता है निकासी नालियों में हुआ जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-पांच की बंद निकासी नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गईं हैं। कूड़ा, गाद और मलबे के कारण बंद हुईं निकासी नालियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे गर्मी के मौसम में बीमारियां पनपने का खतरा बना हुआ है। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारी को पत्र जारी कर तुरंत प्रभाव से निकासी नालियों को खोलने के निर्देश दिए हैं। रामपुर शहर में खनेरी से लेकर खोपड़ी वार्ड तक कई स्थानों में एनएच-पांच के किनारे की निकासी नालियां बंद पड़ी हुई हैं, जबकि कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त भी हो गई हैं। जल निकासी न होने, सफाई और मरम्मत के अभाव में आम जनता को एनएच पर चलना कठिन हो गया है। लंबे समय से निकासी नालियों की हालत बदतर बनी हुई है। इसे लेकर एसडीएम के पास लोगों की शिकायतें भी आ रहीं थीं। इसके बाद एसडीएम ने एनएचएआई के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी किया। अधिशासी अभियंता को जारी पत्र में एसडीएम ने कहा कि जन शिकायतों और हालिया रिपोर्ट के जरिये यह जानकारी प्राप्त हुई है कि रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की जल निकासी व्यवस्था कई स्थानों पर कूड़ा, गाद और मलबा जमा होने के कारण अवरुद्ध हो गई है। अवरुद्ध नालियों के कारण जल का ठहराव, अस्वच्छता और जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। एसडीएम ने इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट जल्द एसडीएम कार्यालय को पेश करने को भी कहा है।

नगर परिषद के कई वार्डों से निकासी नालियों के अवरुद्ध होने की शिकायतें मिली हैं, जो निकट भविष्य बीमारियों की वजह बन सकती है। एनएचएआई को अप्रैल माह के भीतर निकासी नालियों को साफ कर चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। -- हर्ष अमरेंद्र सिंह, एसडीएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article