{"_id":"6a71d1758b3d8b3fb00dc66f","slug":"independence-day-will-be-celebrated-with-great-enthusiasm-at-padam-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166425-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पदम स्कूल रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पदम स्कूल रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया जाएगा सम्मानित
. उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
. एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
स्वतंत्रता दिवस रामपुर के पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पदम स्कूल में पूरे उत्साह, गरिमा और अनुशासन के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समारोह की समस्त तैयारियां निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में समारोह स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, परेड, ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने और समारोह के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त राजस्व एवं तहसीलदार योगेश कुमार, बीएमओ डॉ. गगन शर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी वीणा कौशल, विभिन्न विभागों, बैंकों के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।