{"_id":"6a71944cd7cb20f505072456","slug":"video-kumarsain-kotighat-landslide-house-damaged-apple-orchards-loss-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Landslide in Kumarsain: कोटीघाट में भूस्खलन से मकान ध्वस्त, सेब के बागानों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Landslide in Kumarsain: कोटीघाट में भूस्खलन से मकान ध्वस्त, सेब के बागानों को भारी नुकसान
Ankesh Dogra
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:57 PM IST
लगातार हो रही बारिश के बीच शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटीघाट के वार्ड रोपा में हुए भीषण भूस्खलन ने एक परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। इस हादसे में रामानंद का इकलौता मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया, जिससे परिवार बेघर हो गया। वहीं कई किसानों के सेब के बागानों और कृषि भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार, भूस्खलन इतना तेज था कि रामानंद का मकान मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
भूस्खलन का असर आसपास के किसानों पर भी पड़ा। ज्योतिराम के 35 सेब के पौधे क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गुरदास के डंगे और सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचा। भीखम राम के पांच डंगे और पेड़ भी प्रभावित हुए। इसके अलावा श्यामानंद, दुर्गा और प्यारेलाल सहित कई अन्य ग्रामीणों की जमीन और सेब के बागानों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे क्षेत्र के बागवानों को आर्थिक झटका लगा है।
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान चूड़ा देवी, बीडीसी सदस्य वेद वर्मा और पटवारी मनीष ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उनके साथ वार्ड सदस्य संदीप और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया।
पीड़ित परिवार ने पंचायत और प्रशासन को घटना की जानकारी देकर राहत और मुआवजे की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है और कई स्थानों पर जमीन दरकने लगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने, नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।