फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Promising students who cleared NEET honoured in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में नीट पास करने वाले होनहारों को मिला सम्मान

Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Promising students who cleared NEET honoured in Rampur
रामपुर में आर्यावर्त सोसायटी ने नीट परीक्षा के मेधावियों को कौल सिंह नेगी किया सम्मानित। संवाद
. आर्यावर्त सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन

. जेईई मेंस में आर्यन अष्टू और बीए में प्रदेश की टॉपर रही नमिता को भी किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पांच होनहारों ने नीट पास किया है। नीट पास करने वाले मेधावियों के लिए सोमवार को आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने मिनी सचिवालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में नीट समेत जेईई मेन्स और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने की। उन्होंने नीट यूजी-2026 परीक्षा पास करने वाली कुमारी श्वेता पुत्री नोखी राम, आयुषी पुत्री रमेश अष्टू, अन्वेषा चौहान पुत्री रंजीत चौहान, मिताली बिष्ट पुत्री जय सिंह बिष्ट और नाभिका जिंटा पुत्री दीपन जिंटा को सम्मानित किया। वहीं, जेईई मेन्स में चयनित होने वाले आर्यन अष्टू पुत्र रमेश अष्टू को भी सम्मानित किया। इसके अलावा बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम आने वाली रामपुर पीजी कॉलेज की छात्रा नमिता पुत्री बुद्ध राम को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कौल सिंह नेगी ने परीक्षाएं पास करने वाले सभी मेधावियों का शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेगी ने कहा कि युवाओं का यह प्रदर्शन विधानसभा क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने प्रतिष्ठित परीक्षाएं पास करने वाले मेधावियों से सभी युवा पीढ़ी को सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर आर्यावर्त सोसाइटी के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल, सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, दीवान लक्टू, पीयूष प्रार्थी, चुन्नी लाल रोष्टा, रवींद्र कायथान, अशोक कुमार, तिलक राज सहित संस्थान के शिक्षक, छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।

रामपुर में आर्यावर्त सोसायटी ने नीट परीक्षा के मेधावियों को कौल सिंह नेगी किया सम्मानित। संवाद

रामपुर में आर्यावर्त सोसायटी ने नीट परीक्षा के मेधावियों को कौल सिंह नेगी किया सम्मानित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article