{"_id":"6a707a532bc2cb871a07e684","slug":"posts-of-anganwadi-workers-and-helpers-to-be-filled-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166326-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 13 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 13 पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास परियोजना रामपुर में कार्यकर्ता के 3 और सहायिकाओं 10 पदों पर होगी भर्ती
. 27 अगस्त को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरा जाना है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए 27 अगस्त को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय रामपुर में साक्षात्कार होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने बताया कि बाल विकास परियोजना रामपुर के अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 10 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन के साथ सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां स्वयं 22 अगस्त को शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आंगनबाड़ी केंद्र कुर्ग, दरकाली और निरथ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्र जोगनी, मशनू, नैनी, दरकाली, रडोली, मसारना, भडोग, रुनसेरी, भद्राश और मझाली में कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। अभ्यर्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में परिवार की सूची में दर्ज होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है और 22 अगस्त को आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शशि ठाकुर ने बताया कि इन पदों के लिए केवल संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। अभ्यर्थी का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में परिवार की सूची में दर्ज होना आवश्यक है। अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं निर्धारित की गई है और 22 अगस्त को आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए सक्षम राजस्व अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सरकार की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और अन्य पात्र श्रेणियों की महिलाओं को नियमानुसार वरीयता प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10,500 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिका को 5,800 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा