फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The BJP's protest is entirely politically motivatedThe BJP's protest is entirely politically motivated

भाजपा का प्रदर्शन पूरी तरह राजनीति से प्रेरित : ठाकुर

Mon, 03 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
. देश की प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक पर जताई चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)।
आनी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जनता के वास्तविक मुद्दों से अधिक राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित दिखाई दिया। लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन जनता को गुमराह करने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना उचित नहीं है। युवा कांग्रेस आनी के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले समय में कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों, बागवानों और आम जनता को मिला है। विशेष रूप से दुग्ध क्षेत्र में सरकार ने दूध खरीद मूल्य बढ़ाने, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन देने और इस क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाए हैं। ठाकुर ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में युवाओं और जनता के हितों को लेकर गंभीर है, तो उसे केवल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाने के बजाय उन राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी स्पष्ट राय रखनी चाहिए, जिन्होंने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया। पूरे देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली पर उठे सवालों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को चिंता में डाल दिया। इन घटनाओं पर भाजपा का मौन रहना कई सवाल खड़े करता है। आज जब देश के लाखों छात्र निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती एवं परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं, तब भाजपा को यह बताना चाहिए कि ऐसे मामलों में उसकी क्या जिम्मेदारी है और उसने युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए क्या ठोस कदम उठाए हैं। केवल राजनीतिक प्रदर्शन करने से युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed