सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Information given about defoliation disease in Ribba and Rispa

Rampur Bushahar News: रिब्बा और रिस्पा में पतझड़ रोग की जानकारी दी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला उद्यान विभाग ने पूह उपमंडल की पंचायत रिब्बा और रिस्पा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. देव राज कायथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. देवराज ने बागवानों को सेब में लगने वाले पतझड़ रोग के जीवन चक्र, संक्रमण की प्रक्रिया और वैज्ञानिक रोकथाम उपायों के बारे में जानकारी दी। फल विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अरुण नेगी ने सेब बगीचा प्रबंधन एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा एवं मुक्त व्यापार समझौता के दौर में उत्पादन वृद्धि पर मार्गदर्शन किया। पादप रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी भंडारी ने रोगों की पहचान एवं नियंत्रण संबंधी उपाय बताए। कीट विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. बीआर नेगी ने कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों की जानकारी प्रदान की। उप निदेशक बागवानी डॉ. शमशेर सिंह ढेहरु ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में उद्यान विभाग समय-समय पर पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा, ताकि स्थानीय बागवानों को समय से पूर्व पतझड़ एवं नियमित स्प्रे शेड्यूल पर जागरूक किया जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed