फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Information on education, rehabilitation, and self-employment provided to persons with disabilities in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में दिव्यांगों को दी शिक्षा, पुनर्वास, स्वरोजगार की जानकारी

Fri, 10 Jul 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Information on education, rehabilitation, and self-employment provided to persons with disabilities in Rampur
दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ।
दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की बैठक में कई मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर की मासिक बैठक सत्यनारायण मंदिर में हुई। संघ के अध्यक्ष पीडी भारद्वाज ने अध्यक्षता की। बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कई विषयों पर चर्चा की। बैठक में कोशिश एक आशा संस्था की प्रतिनिधि स्वाति बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने दिव्यांगों के कल्याण, शिक्षा, पुनर्वास, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी दिव्यांग जन कल्याण संघ रामपुर के साथ मिलकर कार्य करने और हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में फैसला लिया कि दिव्यांगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी। नए दिव्यांगों को संघ से जोड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। जिन दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं बने हैं, उन्हें शीघ्र बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दिव्यांगों की समस्याओं को संबंधित विभागों और प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर दिव्यांगों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संघ के अध्यक्ष पीडी भारद्वाज ने उपस्थित सभी सदस्यों और कोशिश एक आशा संस्था का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed