{"_id":"6a50e3a4583609fe1e0d31d7","slug":"meeting-of-the-kotkhai-pensioners-welfare-association-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-164460-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कम्यूटेशन, लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी का 40 फीसदी भाग शीघ्र जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कम्यूटेशन, लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी का 40 फीसदी भाग शीघ्र जारी करे सरकार
विज्ञापन
कोटखाई में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में भाग लेने वाले सदस्य। स्रोत: संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लंबित बिलों के भुगतान की मांग उठी
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई ब्लॉक पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की शुक्रवार को त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से 31 जुलाई तक पेंशनरों की कम्यूटेशन, लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी का 40 फीसदी भाग शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। साथ ही लंबित बिलों के भुगतान की मांग भी की। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दलीप जस्ता ने की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, मुख्य सलाहकार मोहन ठाकुर, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा और शिमला जिला पेंशनर वेलफेयर के अध्यक्ष भाग चंद चौहान उपस्थित रहे। महासचिव बोध राज ने हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में दिवंगत पेंशनर के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा ने संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने पेंशनर को जागरूक करने के लिए पूरे ब्लॉक में जनजागरण अभियान शुरू करने पर जोर दिया। मोहन सिंह ठाकुर ने पदाधिकारियों से 30 सितंबर को जीवन प्रमाणपत्र भरने में आ रही समस्याओं का समय पर समाधान करने का आग्रह किया। प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी और भाग चौहान ने भी अपने विचार रखे। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि सरकार ने पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के लिए बजट का प्रावधान किया है। वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स के चिकित्सा बिल पिछले तीन वर्षों से लंबित थे। उन्होंने 1 जनवरी 2016 से पहले के पेंशनर की लंबित देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयानंद चौहान, उपाध्यक्ष जगदीश चौहान दिनेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राम लाल चौहान, संयुक्त सचिव देवेंद्र जस्ता, सुरेश शर्मा, सुनीता घालता, संगठन सचिव सुरेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार गंगा धर नाथन, सलाहकार जीवन कालटा आदि ने भाग लिया।