सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Instead of Junidhar, the polling station will now be in Basla School

Rampur Bushahar News: जूनीधार के जगह अब बासला स्कूल में होगा मतदान केंद्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करालश के मतदान केंद्र में किया बदलाव
Trending Videos

रोहड़ू। विकास खंड रोहड़ू में करालश के वार्ड नंबर-2 के मतदान केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पहले मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला जूनीधार में निर्धारित था। अब नया मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला बासला (इंद्रकली) निर्धारित किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे संशोधित मतदान केंद्र की जानकारी को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रक्रिया में भाग लें। प्रशासन ने कहा कि मतदान व्यवस्था को सुचारु एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह आंशिक संशोधन किया गया है, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article