सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Instructions to deposit all licensed weapons of Ani and Nirmand

Rampur Bushahar News: आनी और निरमंड के सभी लाइसेंसी हथियार जमा कराने के निर्देश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी और निरमंड उपमंडल में पंचायत चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सभी वैध शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाना या चौकी में जमा करवाने के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस उप अधीक्षक आनी राजीव मेहता ने बताया कि यह आदेश जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के निर्देशानुसार लागू किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शस्त्र धारकों को अपने-अपने हथियार जैसे गन, पिस्टल और रिवॉल्वर तुरंत प्रभाव से जमा करवाने होंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार निर्धारित समय में जमा नहीं करवाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हथियार जमा करते समय मिलने वाली रसीद को सुरक्षित रखने के लिए भी कहा गया है, क्योंकि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद हथियार वापसी के लिए यह रसीद आवश्यक होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed