सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khaddar Welfare Society gave a letter to the Deputy Commissioner

Rampur Bushahar News: खद्दर पंचायत को जिला परिषद वार्ड-14 पौड़िया में शामिल करने पर जताई आपत्ति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खद्दर वेलफेयर सोसायटी ने उपायुक्त को दिया पत्र
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंंसी
चौपाल (रोहड़ू)। विकास खंड चौपाल की खद्दर पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत को पौड़िया जिला परिषद वार्ड में शामिल करने पर आपत्ति जताई है। खद्दर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, महासचिव वीएन शर्मा, सुरेश ठाकुर, रमेश ठाकुर, विपिन शर्मा ने उपायुक्त शिमला को आपत्ति पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त शिमला कार्यालय की अधिसूचना-2026 के अनुसार खद्दर पंचायत जिला परिषद के वार्ड नंबर-14 पौड़िया में शामिल है, जबकि राजस्व रिकॉर्ड और भौगोलिक दृष्टि से जिला परिषद वार्ड संख्या-15 (सरांह) में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खद्दर पंचायत परगना हामल का अभिन्न अंग है। हामल परगना जिला परिषद वार्ड सरांह में आता है, इसलिए खद्दर पंचायत भी जिला परिषद वार्ड सरांह में सम्मिलित होनी चाहिए। खद्दर पंचायत राजस्व अभिलेख के अनुसार तहसील चौपाल के अंतर्गत आती है, जोकि जिला परिषद वार्ड-15 सरांह में पड़ता है। जिला परिषद के लिए उन्हें दूसरी तहसील के जिला परिषद के वार्ड में डाला गया है। उन्होंने कहा कि चौपाल तहसील की एकमात्र खद्दर पंचायत को नेरवा तहसील के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड पौड़िया में रखा गया है, जोकि उचित नहीं है। लोगों की जन भावना और उपरोक्त तथ्यों को मध्य नजर रखते हुए पंचायत को जिला परिषद वार्ड संख्या-14 पौड़िया से जिला परिषद वार्ड संख्या-15 सरांह में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article