सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Permanent solution to water crisis in Bodhna Bavi village

Rampur Bushahar News: बोधना बावी गांव में जल संकट का हुआ स्थायी समाधान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल के बोधना बावी गांव में जल संकट का स्थायी समाधान हो गया है। अब लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से गाड़ियों के जरिये पानी नहीं लाना पड़ेगा। आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने ग्रामीणों की शिकायत पर स्वयं संज्ञान लिया। उन्होंने वैकल्पिक संसाधनों के जरिये नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की। इससे पहले ग्रामीणों को गाड़ियों के जरिये प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ता था । स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र चंदेल और चांजू पंचयात के निवर्तमान उप प्रधान विनोद चंदेल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता को वर्षों पुरानी इस समस्या से रूबरू करवाया। इसके बाद रजनीश वर्मा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गांव का दौर किया और मौके पर ही कर्मचारियों को इस विषय में निर्देश जारी किए कि लोगों को प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आज हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। रविंद्र चंदेल ने कहा कि ऐसे ही अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा एवं संवेदनशीलता से लोगों का सिस्टम पर भरोसा बना रहा है। ग्रामीणों ने रजनीश वर्मा को उनकी ईमानदारी और जनसेवा की भावना के लिए धन्यवाद किया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article