फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur vishvesh negi indian ambassador iran

Pride: किन्नौर के विश्वेश नेगी बने ईरान में भारत के नए राजदूत, कई देशों में निभा चुके अहम जिम्मेदारियां

Fri, 07 Aug 2026 02:55 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 07 Aug 2026 02:55 PM IST
सार

Kinnaur Vishvesh Negi : हिमाचल के किन्नौर जिले के कानम गांव निवासी भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। 2002 बैच के IFS अधिकारी नेगी वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह तेहरान, रोम और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं और फारसी भाषा में दक्ष हैं।

विज्ञापन
kinnaur vishvesh negi indian ambassador iran
किन्नौर के विश्वेश नेगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के लिए गौरव की खबर है। भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। नेगी किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व संभाल रहे थे।
विज्ञापन


विश्वेश नेगी भारतीय विदेश सेवा के 2002 बैच के अधिकारी हैं। लंबे कूटनीतिक करिअर के दौरान उन्होंने तेहरान, रोम और लंदन स्थित भारतीय मिशनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। ईरान में उनकी नई नियुक्ति को उनके व्यापक कूटनीतिक अनुभव से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


तेहरान में पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी
विश्वेश नेगी का ईरान से पहले भी कूटनीतिक जुड़ाव रहा है। उन्होंने तेहरान स्थित भारतीय मिशन में द्वितीय सचिव (राजनीतिक) के रूप में काम किया है। इसके अलावा रोम में प्रथम सचिव (राजनीतिक) और लंदन में मंत्री (राजनीतिक एवं प्रेस) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दी हैं। संयुक्त सचिव (ओशिनिया) का दायित्व संभालने से पहले नेगी ने 2022 से 2025 तक रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) के रूप में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के कई अहम प्रभागों में किया काम
नेगी ने विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान-अफगानिस्तान और श्रीलंका से जुड़े प्रभागों में निदेशक, उप सचिव और अवर सचिव के तौर पर कार्य किया है। वह फारसी भाषा में भी दक्ष हैं। ईरान में राजदूत के तौर पर नई जिम्मेदारी के लिहाज से यह उनकी महत्वपूर्ण विशेषता मानी जा सकती है।

अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन में की पढ़ाई
विश्वेश नेगी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधियां हासिल की हैं। वर्ष 2008 में उन्होंने अमेरिका के जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के इलियट स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अमेरिकी विदेश नीति में डिप्लोमा किया। उनके लंबे कूटनीतिक अनुभव और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करने की पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्हें ईरान में भारत के नए राजदूत की जिम्मेदारी दी गई है।

किन्नौर में खुशी का माहौल
विश्वेश नेगी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से किन्नौर और हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया है। कानम गांव से निकलकर भारतीय विदेश सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने और अब ईरान में भारत के राजदूत बनने तक का उनका सफर किन्नौर के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed