फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotkhai Hospital received an ultrasound machine

Rampur Bushahar News: कोटखाई अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन मिली, जल्द लगेगी नई एक्सरे मशीन

Wed, 12 Aug 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
. 27 पंचायतों के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

. अब जांच के लिए शिमला या ठियोग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)।
कोटखाई अस्पताल में करीब 28 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। इससे क्षेत्र की 27 पंचायतों के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। अस्पताल में पुरानी एक्सरे मशीन की जगह नई डिजिटल एक्सरे मशीन भी जल्द स्थापित की जाएगी। नई अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से मरीजों को अब जांच के लिए शिमला या ठियोग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय स्तर पर समय पर जांच होने से उपचार व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी। अस्पताल में पुरानी एक्सरे मशीन बार-बार खराब होने से मरीजों को दिक्कतें आ रही थीं। अब नई एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे रेडियोलॉजी सेवाएं मजबूत होंगी। नई अल्ट्रासाउंड मशीन से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्हें अब जांच के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची और बार-बार शिमला जाने की आवश्यकता नहीं होगी। समय पर जांच होने से उपचार व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। यह सुविधा हजारों लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगी।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही नई एक्सरे मशीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। डॉ. शनिश चौहान ने बताया कि आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन से उच्च गुणवत्ता की अल्ट्रासाउंड फिल्म और अधिक सटीक जांच रिपोर्ट उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 अल्ट्रासाउंड जांचें की जा रही हैं और नई मशीन से मरीजों को पहले की तुलना में कहीं बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे कोटखाई क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed