सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lack of facilities in Nerwa Hospital, patients are facing problems

Rampur Bushahar News: नेरवा अस्पताल में सुविधाओं का अभाव, मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने से एक्सरे सुविधा ठप
Trending Videos

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूरी तरह से नदारद
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा ( रोहड़ू)। सिविल अस्पताल नेरवा में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मामूली बीमारियों के उपचार के लिए भी डॉक्टरों को मरीजों को शिमला रेफर करना पड़ता है। अस्पताल में एक्सरे मशीन होने के बावजूद रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होने से यह सुविधा ठप पड़ी है। ऐसे में मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा पूरी तरह से नदारद है, जिसके चलते गर्भवती महिलाओं, पेट संबंधी रोगों और पथरी के मरीजों को भी शिमला भेजा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल नेरवा में सुविधाओं की भारी कमी है। बीते वर्ष स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने नेरवा दौरे के दौरान अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इन सुविधाओं के अभाव के कारण क्षेत्रवासियों को न केवल असुविधा बल्कि आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है। खासकर, दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए शिमला जाना और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है। व्यापार मंडल नेरवा के प्रधान राजीव भिखटा, उप प्रधान दिनेश अमरेट, महासचिव जगत चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदीप चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक, पूर्व प्रधान बबिता राणा और राम चंद सहित अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाए और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article