सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Launch of the second phase of the Vibrant Villages Programme

Rampur Bushahar News: युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शाई जनजातीय संस्कृति

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Launch of the second phase of the Vibrant Villages Programme
रिकांगपिओ में विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती
विज्ञापन
विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जेएनवी स्कूल, आईटीआई और केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने पारंपरिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जनजातीय संस्कृति दर्शायी। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के सहयोग से आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के द्वितीय चरण का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। आईटीबीपी बेस कैंप रिकांगपिओ में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभागियों के स्वास्थ्य परीक्षण से हुआ, जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि सभी प्रतिभागी आगामी गतिविधियों में सुरक्षित और सक्रिय रूप से भाग ले सकें। इसके बाद उद्घाटन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास, युवाओं की सक्रिय सहभागिता और विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा, सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, आईटीबीपी 17वीं बटालियन के उप सेनानायक वीरेंद्र सिंह, एलडीएम रोहित सांगवान, आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंदर कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि कांता कुमारी, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article