सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Free Acupressure and Naturopathy Camp

Rampur Bushahar News: चौपाल में जारी निशुल्क चिकित्सा शिविर में 107 मरीजों की हुई जांच

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। चांजू-चौपाल पंचायत में आरोग्य मंदिर संस्था जोधपुर की ओर से दस दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 12 जून से शुरू हुआ है। अभी तक 107 मरीजों की जांच की जा चुकी है। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों को बिना दवा के प्राकृतिक चिकित्सा और एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार मिल रहा है। प्रतिदिन दो सत्रों में मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है। सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है, जबकि शाम का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम साढ़े 5:00 बजे तक निर्धारित है। शिविर के आयोजक इशुजी और शम्पी वर्मा हैं। उनके अनुसार, जोड़ों, घुटनों, कंधों के दर्द, रीढ़ की हड्डी की समस्याओं और दुर्घटना से उत्पन्न शारीरिक परेशानियों का उपचार किया जा रहा है। लकवा, साइटिका, माइग्रेन, घबराहट, थायराइड तथा मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी निशुल्क एक्यूप्रेशर थेरेपी दी जा रही है। मोटापे से परेशान लोगों के लिए विशेष परामर्श और वजन कम करने की थेरेपी भी उपलब्ध है। शिविर में महिलाओं को निशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे वे घर पर स्वयं और परिवार के सदस्यों की देखभाल कर सकेंगी। प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयों की खरीद पर दस फीसदी की विशेष छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article