सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Felicitation ceremony for the newly elected representatives of Nagar Panchayat Narkanda

Rampur Bushahar News: शशि कैंथला और कविता नेगी अध्यक्ष पद पर ढाई-ढाई साल देंगी सेवाएं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Felicitation ceremony for the newly elected representatives of Nagar Panchayat Narkanda
निर्विरोध बनी नारकंडा नगर पंचायत के प्रतिनिधि विधायक कुलदीप राठौर के साथ। संवाद
विज्ञापन
निर्विरोध चुनी गई नगर पंचायत नारकंडा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह


पंचायत के विकास के लिए धन और संसाधनों की नहीं आने देंगे कोई कमी : कुलदीप राठौर

संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नगर पंचायत नारकंडा के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत नारकंडा के सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए शशि कैंथला और कविता नेगी का कार्यकाल ढाई-ढाई वर्ष निश्चित किया गया, जिसमें शशि कैंथला पहले टर्म में अपनी सेवाएं देंगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कैंथला और उपाध्यक्ष नरेश कैंथला समेत सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर के साथ उपमंडल अधिकारी कुमारसैन मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। विधायक राठौर ने कहा कि नारकंडा नगर पंचायत का निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र की राजनीतिक परिपक्वता, सामाजिक एकता और विकास के प्रति लोगों की सकारात्मक सोच का प्रतीक है।
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए धन और संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, पर्यटन सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। नारकंडा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। सभी पार्षद मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करेंगे। राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्विरोध चुनी गई नारकंडा नगर पंचायत को प्रोत्साहन स्वरूप 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस राशि से नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी आश्वासन दिया कि नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed