{"_id":"6a314ebd728e83e77f045f89","slug":"token-money-approved-for-jalori-dapanda-road-construction-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162584-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जलोड़ी-दपांदा सड़क निर्माण को टोकन मनी स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जलोड़ी-दपांदा सड़क निर्माण को टोकन मनी स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, रघुपुर गढ़ समेत आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंचना होगा आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के रघुपुर क्षेत्र में जलोड़ी जोत से दपांदा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए टोकन मनी स्वीकृत कर दी गई है। इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। युवा कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर ने बताया कि इस सड़क के बनने से रघुपुर गढ़ समेत आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्हें रोजगार के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर होटल, होम स्टे और परिवहन जैसी गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे अन्य पर्यटन आधारित कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। ठाकुर ने यह भी कहा कि यह सड़क रघुपुर क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगी। राहुल ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर को भी धन्यवाद दिया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परस राम का भी आभार जताया गया। यह सड़क क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।