{"_id":"6a3125af2fba26d7be04a424","slug":"students-of-arsu-school-were-apprised-of-the-importance-of-the-army-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-162567-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अरसू स्कूल के विद्यार्थियों को बताया सेना का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अरसू स्कूल के विद्यार्थियों को बताया सेना का महत्व
विज्ञापन
अरसू स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद सेना के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. ट्राई पीक ब्रिगेड ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व का पढ़ाया पाठ
. अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने की दी विस्तृत जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरसू भारतीय सेना की झाकड़ी स्थित ट्राई पीक ब्रिगेड ने विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जागरूकता कार्यक्रम प्रधान कमांडिंग अधिकारी कर्नल कृष्ण चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सेना दल का नेतृत्व सूबेदार मेजर गुरदयाल सिंह ने किया। ठाकुर ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के महत्व से अवगत कराया और उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने का संदेश दिया। इसके बाद सूबेदार सूर्यकांत उपाध्याय ने एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की विभिन्न पद्धतियों से अवगत कराया गया। मुख्य वक्ता सूबेदार जसविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। सूबेदार मेजर गुरदयाल सिंह ने विद्यार्थियों को अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रणाली, प्रशिक्षण और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। समापन पर उप प्रधानाचार्य तिलक राज शर्मा ने भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों का कार्यक्रम के आयोजन पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम, अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।