{"_id":"69c659cf310198060a096eb2","slug":"many-issues-were-discussed-in-the-meeting-of-ex-paramilitary-forces-welfare-committee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156890-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा पर जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण समिति नोगली इकाई की बैठक दुर्गा माता मंदिर नोगली में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने की। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सरकार की ओर से अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा का स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। समिति महासचिव सीआर कौशल ने कहा कि प्रदेश के अर्धसैनिक बलों से जुड़े कर्मियों और उनके परिवारों के हित में सरकार ने बोर्ड के गठन की घोषणा कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना के विषय में राज्य एवं केंद्रीय सरकार के समक्ष अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीआईजी वीके शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल नेहरटू और वीर सिंह वर्मा लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि इससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। बैठक में आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई। भविष्य में संगठन की मर्यादा कायम रखने का आग्रह किया गया। वहीं, नवरात्रि पर दुर्गा माता मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
Trending Videos