{"_id":"69db9f470e8ee9bed30dc83d","slug":"missing-girl-found-near-uttarakhand-border-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-158019-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गुमशुदा युवती उत्तराखंड की सीमा के पास मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गुमशुदा युवती उत्तराखंड की सीमा के पास मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी। पुलिस ने गुमशुदा युवती को 24 घंटे के भीतर उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा के पास ढूंढ लिया है। युवती को परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार को शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी ज्यूरी में सूचना दी कि उसकी 18 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस की टीम तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने तकनीकी साधनों और स्थानीय स्तर पर तलाश शुरू की, जिसमें साइबर सेल शिमला का भी सहयोग लिया गया। लगातार प्रयासों के बाद युवती को हिमाचल प्रदेश–उत्तराखंड सीमा के पास आराकोट क्षेत्र से देर रात सकुशल ढूंढ लिया गया। कार्रवाई करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
अस्पताल से लापता हुआ व्यक्ति
रामपुर बुशहर। रामपुर के खनेरी अस्पताल से 40 वर्षीय एक व्यक्ति लापता हो गया। लापता व्यक्ति की पहचान छेरिंग चंद्र के रूप में हुई है, जो किन्नौर जिले के पूह तहसील के कानम गांव का निवासी है। परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार किसी काम से छेरिंग चंद्र खनेरी अस्पताल आए थे, लेकिन 9 अप्रैल की सुबह वह किसी को कुछ बताए बिना अचानक चले गए। जब काफी समय तक नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अस्पताल या आसपास के क्षेत्रों में उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छेरिंग चंद्र की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, परिजन भी लगातार संभावित स्थानों पर उनकी खोज कर रहे हैं। संवाद
खड़ी बस को कार ने मारी टक्कर
रामपुर बुशहर।
शिमला के बड़ागांव में एक कार ने एचआरटीसी की खड़ी बस को टक्कर मार दी। बस को नुकसान पहुंचा है। न्यू थाना शिमला में बस के चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में एचआरटीसी के एक चालक ने बताया कि शनिवार की रात को जब उसकी बस बड़ागांव के पास खड़ी थी, तभी एक कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से खड़ी बस को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच जारी है। संवाद
Trending Videos