{"_id":"6995f6a390222acac008e9ca","slug":"nepali-origin-man-murdered-in-chidgaon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-154454-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हत्या कर पब्बर नदी के किनारे फेंका शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हत्या कर पब्बर नदी के किनारे फेंका शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू ।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार
जिला शिमला में चिड़गांव की उपतहसील जांगला के बडियारा में एक व्यक्ति की हत्या कर शव पब्बर नदी के किनारे फेंक दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
बडियारा में पब्बर नदी के किनारे मिले शव की जांच करती फारेंक टीम
विज्ञापन
विस्तार
चिड़गांव की उपतहसील जांगला के बडियारा में मंगलवार रात को नेपाल मूल के व्यक्ति की हत्या कर शव पब्बर नदी के किनारे फेंक दिया। अगले दिन बुधवार को क्षत-विक्षत हालत में स्थानीय लोगों ने शव को देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। मृतक की शिनाख्त सेती राम उर्फ राकेश प्रताप जिला सल्याणी नेपाल उम्र करीब 46 वर्ष के तौर पर हुई है।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी प्रणव चौहान ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, मृतक नेपाल मूल का बताया जा रहा है, जो बडियारा में जय लाल भंडारी के पास मजदूरी का काम करता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक को मंगलवार शाम के समय कुछ नेपाल मूल के अन्य लोगों के साथ देखा गया था। पता चला कि मंगलवार शाम दो अन्य साथियों के साथ मृतक ने बडियारा में शराब का सेवन किया। इसके बाद व्यक्ति अचानक लापता हो गया और अगली सुबह उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।साथ ही मामले की जांच के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले में जरूरी साक्ष्य एकत्र कर रही है। मृतक के साथियों का भी पता किया जा रहा है। - गौरव सिंह, एसपी शिमला