सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   You can apply to IGNOU till February 28

Rampur Bushahar News: इग्नू में 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने प्रवेश प्रक्रिया बढ़ा दी है। जनवरी सत्र-2026 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 फरवरी कर दी गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र-1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने बताया कि जो अभ्यर्थी इग्नू से अध्ययन करना चाहते हैं या अभी तक जिन्होंने अपनी फीस जमा नहीं करवाई है, वे 28 फरवरी तक प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू ने पहले से अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिए भी पुन: पंजीकरण के लिए 200 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र-1110 रामपुर में आकर भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान करने के लिए आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करने का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article