सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Modern toilets constructed in Bahu school

Rampur Bushahar News: बाहू स्कूल में आधुनिक शौचालयों का हुआ निर्माण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Modern toilets constructed in Bahu school
आनी के बाहू स्कूल में छात्राओं के लिए बने नए शौचालय। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
छात्राओं को मिलेगी बेहतर सुविधा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाहू में छात्राओं के लिए दो आधुनिक शौचालयों का निर्माण किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। नवनिर्मित शौचालयों में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त वेंटिलेशन और स्वच्छता के सभी आवश्यक मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे छात्राओं को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव होगा। विद्यालय प्रशासन ने इस कार्य के लिए बैंक की सराहना की है। विद्यालय के प्रभारी राजेश शर्मा ने कार्य के लिए एसबीआई आनी शाखा के बैंक प्रबंधक अमनदीप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे। बैंक अधिकारियों ने भी समाज के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसी हितकारी सीएसआर गतिविधियां निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article