सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Retired Soldiers Day celebrated in Sarahan

Rampur Bushahar News: पूर्व सैनिक और शहीदों के आश्रित किए सम्मानित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Retired Soldiers Day celebrated in Sarahan
सराहन में पूर्व सैनिकों की आश्रित को सम्मानित करते 19वीं वाहिनी के कमांडेंट श्रीपाल। स्रोत : आई
विज्ञापन
सराहन में मनाया सेवानिवृत्त सैनिक दिवस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)।
उपमंडल रामपुर के सराहन स्थित 19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल परिसर में सेवानिवृत्ति सैनिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और शहीदों के आश्रित सम्मानित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता 19वीं वाहिनी के कमांडेंट श्रीपाल ने की। सर्वप्रथम वाहिनी के दंडपाल देशराज ने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों और शहीद दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से उनके कल्याण के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सेवानिवृत्त पदाधिकारियों और दिवंगत, शहीद पदाधिकारियों के आश्रितों से अनुरोध किया कि यदि आपको कोई समस्या हो तो 19वीं वाहिनी सदैव आपके साथ सहयोग के लिए तत्पर है। श्रीपाल ने कहा कि आपकी सेवा के दौरान के अनुभव हम सभी के मार्गदर्शन के लिए अति महत्वपूर्ण हैं, इसलिए यदि कोई अपने अनुभवों को वाहिनी पदाधिकारियों से साझा करना चाहता है, तो उसका सदैव स्वागत है। साथ ही उन्होंने सभी से अपने सेहत का ध्यान रखने और प्रतिदिन व्यायाम एवं योग करने का आग्रह किया। 19वीं वाहिनी की ओर से वरिष्ठ सेवानिवृत्त पदाधिकारी केवल राम और शहीद, दिवंगत पदाधिकारी की आश्रिता रेशमी देवी को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके सम्मान स्वरूप बल में उनकी भागीदारी और अहमियत के बारे में बताया। सेवानिवृत्त पदाधिकारियों और शहीदों के आश्रितों के सम्मान में वाहिनी की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक्स पैरामिलिट्री कल्याण समिति रामपुर के वरिष्ठ सदस्य ठाकुर दास देष्टा, इंद्राज सिंह रेपसवाल, द्वितीय कमान लाल मोहम्मद, उप सेनानी देशराज, दिनेश चंद्र बडोला, विक्रम सिंह, शेर सिंह, अनिल चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed