सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nerwa-Fedrij bridge road is in bad condition, people are troubled

Rampur Bushahar News: नेरवा-फेड़ीज पुल मार्ग बदहाल, लोग परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nerwa-Fedrij bridge road is in bad condition, people are troubled
नेरवा फेडिज पुल के बीच उखड़ी सड़क
विज्ञापन
क्षेत्र की 25 पंचायतों के ग्रामीण झेल रहे खस्ताहाल सड़क की मार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा से फेड़ीजपुल तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। यह चौपाल क्षेत्र की मुख्य सड़क है। यह सड़क चौपाल क्षेत्र को देश की प्रमुख फल एवं सब्जी मंडियों और बड़े शहरों दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार और चंडीगढ़ से जोड़ती है। सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। सेब और टमाटर सीजन के दौरान यातायात का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। फेड़ीज पुल के आगे यह मार्ग दो भागों में विभाजित हो जाता है। एक ओर यह मार्ग एनएच-707 से जुड़ता है, जबकि दूसरी ओर उत्तराखंड के त्यूणी और आराकोट होते हुए रोहड़ू व जुब्बल की ओर जाता है। इतनी अहमियत के बावजूद इस सड़क की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर है। नेरवा तहसील की लगभग 25 पंचायतों के प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल नेरवा के सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की टारिंग और मेटलिंग प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र करवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के नेरवा उपमंडल के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया कि फिलहाल विभाग के पास बजट की कमी है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, सड़क की मेटलिंग और टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article