{"_id":"69a96737c4c624baff01aca2","slug":"nerwa-school-which-has-become-cbse-affiliated-has-a-large-number-of-students-and-will-have-classes-in-two-sessions-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-155403-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीबीएसई बने नेरवा स्कूल में बड़ी बच्चों की संख्या, दो सत्रों में लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीबीएसई बने नेरवा स्कूल में बड़ी बच्चों की संख्या, दो सत्रों में लगेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटे भरने पर शिक्षा मंत्री से मिले थे अभिभावक, फिर लिया दो सत्र लगाने का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
शहीद श्याम सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा को प्रदेश सरकार ने सीबीएसई के साथ जोड़ा है। इसके बाद से अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला इसी विद्यालय में करवा रहे हैं। हालत यह हो गई है कि दो सत्रों में कक्षाएं चलाने का निर्णय लेना पड़ा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश स्टेटा ने बताया है कि प्राइमरी स्कूल में पहले तीन दिनों में बाल वाटिका प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक उपलब्ध प्रति कक्षा 45 बच्चों के हिसाब से सभी 320 सीटें भर गईं। इसी तरह से पांचवीं से नौवीं तक की चारों कक्षाओं में प्रति कक्षा दो सेक्शन और सेक्शन में 45 बच्चों के हिसाब से उपलब्ध 360 सीटें भी भर गईं। इसके बावजूद छात्रों और अभिभावकों की भीड़ कम नहीं हुई। विद्यालय में उपलब्ध स्थान में इससे अधिक बच्चों को एडमिशन नहीं दी जा सकती थी, जबकि नौंवी से 12वीं कक्षा में आजकल चल रहीं परीक्षाओं के परिणाम आने के बाद प्रवेश होना अभी बाकी हैं। उधर, अपने बच्चों को इस स्कूल में एडमिशन न मिलती देख अभिभावकों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से मिला। उन्होंने बच्चों को इस स्कूल में एडमिशन दिलवाने की गुहार लगाई। इसके बाद निर्णय लिया कि इस विद्यालय में सुबह और शाम के दो सत्रों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। सुबह का सत्र सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेगा और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक का लगेगा।
Trending Videos