सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nitthar market road in poor condition; villagers demand metalling

Rampur Bushahar News: नित्थर बाजार की सड़क खस्ताहाल, ग्रामीणों ने की मेटलिंग की मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर बाजार की सड़क कई साल से खस्ताहाल है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ा तारकोल लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थानीय ग्रामीण एक किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग की मांग कर रहे हैं। सड़क पर मिट्टी डाले जाने के कारण बारिश में यह कीचड़ में बदल जाती है। वहीं, मौसम साफ होने पर पूरे बाजार में धूल उड़ती रहती है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने जीरो पॉइंट नित्थर से सीनियर सेकेंडरी नित्थर तक एक किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग की मांग उठाई है। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से सड़क सुधारने की गुहार लगाई। हालांकि, उनकी मांग पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नित्थर बाजार की सड़क पर बड़े गड्ढे और उखड़ा तारकोल लंबे समय से समस्या बना हुआ है। सड़क पर मिट्टी डालने से बारिश में कीचड़ और सूखे में धूल उड़ती है। इससे राहगीरों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में कठिनाई होती है। स्थानीय लोग लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर मेटलिंग का कार्य ड्रेन के काम के बाद ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article