सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nomination for election

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर के चुनावी मैदान में उतरे 27 उम्मीदवार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नौ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Trending Videos

वार्ड चार में सबसे अधिक छह उम्मीदवार, 17 को प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 4,060 मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। कुल नौ वार्डों के पार्षद पद के लिए कुल 27 प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी है। अंतिम दिन नौ प्रत्याशियों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश नेगी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर चार से सबसे अधिक छह प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।

नगर परिषद रामपुर के नौ वार्डों के लिए 17 मई को मतदान होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और दोपहर दो बजे तक उम्मीदवारों के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। वार्ड नंबर एक पीपटी से दीपना नेगी और चित्र रेखा ने नामांकन भरा है। वार्ड नंबर दो पदम नगर से रोहित नेगी, अश्वनी नेगी और राज कुमारी, वार्ड नंबर तीन रघु नाथ मोहल्ला से जयश्री, राज और साधना, वार्ड नंबर चार नर सिंह मोहल्ला से राकेश, करन शर्मा, स्वाति बंसल, ध्रुव, गिरिश गौतम और शैलेश, वार्ड नंबर पांच आखड़ा मंदिर से नितिका, संदीपा और रीता बादल, वार्ड नंबर छह लोअर ढकोलड़ से उमा देवी और स्वीटी, वार्ड नंबर सात अप्पर ढकोलड़ से गोविंद राम और सुंदर लाल, वार्ड नंबर आठ चूहाबाग से शांता और चंद्र प्रभा, वार्ड नंबर नौ खनेरी से सुरेश, विशेषर लाल, हरीश चंद्र और प्रताप सिंह ने नामांकन भरा है। 17 मई को नौ वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों का 2083 पुरुष और 1977 महिलाएं भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश नेगी ने बताया कि पार्षद पद के लिए कुल 27 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed