सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nomination for election

Rampur Bushahar News: नगर परिषद ठियोग में 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम दिन 9 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
Trending Videos

ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जबकि तीन दिनों में कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसके साथ ही अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
इस बार नगर परिषद का अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। सात वार्डों वाली इस परिषद में चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, एक वार्ड अनुसूचित जाति और दो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए हैं। कुल 1890 मतदाता हैं। वार्ड नंबर 1 में 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, विनोद शर्मा, रीना रॉय, मदन शर्मा, दीपराम शर्मा और अनिल ठाकुर सहित अन्य में मुकाबला है। वार्ड नंबर 2 में सीधा मुकाबला शीला वर्मा और कमला शर्मा के बीच होगा। वार्ड नंबर 3 में दुनीचंद कश्यप, जियालाल, सीमा कश्यप और निखिल सहगल के बीच मुकाबला रहेगा। वार्ड नंबर 4 में कुसुम शर्मा, अंजना शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शांता शर्मा और सीमा शर्मा मैदान में हैं, जिससे यहां अनुभव बनाम नए चेहरों की दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। वार्ड नंबर 5 में रंजिता सूद, भगवती शर्मा, भारती सूद और अमृता सूद के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नंबर 6 में पूर्व अध्यक्ष विवेक ठाकुर और पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा आमने-सामने हैं, जिसे प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। वार्ड नंबर 7 में निशा, सोनिया और करुणा कंवर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। इसी दिन के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, जिससे साफ हो जाएगा कि चुनावी मैदान में आखिर कौन-कौन उम्मीदवार रहेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही ठियोग में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। महिला अध्यक्ष पद आरक्षित होने के चलते पर्दे के पीछे रणनीतियों का दौर शुरू हो चुका है। कई वार्डों में गुटबाजी, पारिवारिक समीकरण और पुराने बनाम नए चेहरों की टक्कर साफ दिखाई दे रही है। छोटे वार्ड और सीमित मतदाता संख्या के कारण व्यक्तिगत संपर्क, स्थानीय मुद्दे और उम्मीदवार की छवि इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। अब सभी की नजरें 4 और 6 मई की प्रक्रिया पर टिकी हैं, जिसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed