{"_id":"69f73b49ff756e1bc9022814","slug":"panchayati-raj-elections-in-kinnaur-district-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159429-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जनजातीय किन्नौर जिले के 59,969 मतदाता देंगे सशक्त लोकतंत्र निर्माण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जनजातीय किन्नौर जिले के 59,969 मतदाता देंगे सशक्त लोकतंत्र निर्माण का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर की 80 पंचायतों में 29,995 पुरुष, 19,974 महिलाएं करेंगी अपने मत का उपयोग
मतदाताओं में 1,316 युवा भी शामिल, तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में जनजातीय जिले किन्नौर के कुल 59,969 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। पंचायती राज चुनावों को लेकर जिले के लोगों में खासा उत्साह है। निर्वाचन आयोग चुनाव को शांति और सफलतापूर्वक संपन्न करवाने को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले की 80 पंचायतों में 26, 28 और 30 मई को मतदान होंगे। देश की सीमा से सटे किन्नौर जिले में पंचायती राज चुनावों का बिगुल बजने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है। चुनाव में इस बार कुल 59,969 भाग लेंगे, जिनमें 29,995 पुरुष और 19,974 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के 1,316 युवा मतदाता पहली बार मतदान में भाग लेंगे। इनमें 696 युवक और 620 युवतियां अपने मत का उपयोग करेंगे। जिले के विकासखंड कल्पा में कुल 140, पूह में 139 और निचार में 141 वार्ड हैं। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी 7, 8 और 11 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 और 15 मई को चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे। 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को छोड़कर प्रधान और अन्य पदों के लिए मतगणना मतदान के दिन ही होगी, जबकि जिप और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम 31 मई को घोषित होंगे। जिला पंचायत अधिकारी किन्नौर संजय कुमार तोमर ने बताया कि जिले की 80 पंचायतों के लिए तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 7 मई से नामांकन प्रक्रिया के साथ चुनावी कार्यक्रम शुरू होगा।
किन्नौर की 80 पंचायतों में तीन चरणों में होगा मतदान
रिकांगपिओ। जनजातीय जिले किन्नौर में तीन चरण में मतदान होगा। 26, 28 और 30 मई को सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी।
निचार खंड : किन्नौर जिले के विकास खंड निचार की रूपी, छोटा कंबा, नाथपा, क्राबा, काफनू, मीरू, चगांव, रामणी और सुंगरा पंचायत में 26 मई को मतदान होगा। शिगारचा, बड़ा कंबा, काचरंग, यांगपा-1, कटगांव, यूला, जनकपुरी, जानी और निचार में 28 मई को मतदान प्रक्रिया होगी। चौरा, तरांडा, बरी, यांगपा-2, शांगो, उरनी, पूनंग, पानवी और पौंडा पंचायत में 30 मई को मतदान होगा।
पूह खंड : विकास खंड पूह की सुमरा, नाको, हांगो, पूह, रोपा, कानम, जंगी, रिस्पा, रिब्बा पंचायत में 26 मई को मतदान होगा। शलखर, नमज्ञा, चुलिंग, स्पीलो, ज्ञाबुंग, लाबरंग, लिप्पा, अकपा, मूरंग में 28 मई को लोग मतदान डालेंगे। चांगो, लियोग, डुबलिंग, नेसंग, सुन्नम, ठंगी, आसरंग, रारंग और चारंग पंचायत में 30 मई को मतदाता मतदान करेंगे।
कल्पा खंड : जिले के कल्पा विकास खंड की कोठी, पांगी, ख्वांगी, बारंग, सापनी, ब्रुआ, सांगला, छितकुल और दुनी पंचायत में 26 मई को मतदान होगा। कल्पा, थेनपांगी, युवारंगी, पोवारी, किल्बा, शौंग, कामरू, रकछम, ब्रेलंगी में 28 मई और रोघी, तेलंगी, शुदारंग, पूर्वनी, मेबर, चांसू, थेमगारंग और बटसेरी पंचायत में 30 मई को का मतदान होगा।
Trending Videos