{"_id":"6a294a94d6ca071b3203ac31","slug":"pending-issues-heat-up-electricity-pensioners-meeting-pensioners-express-resentment-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-162126-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को नहीं मिला संशोधित वेतन का वित्तीय लाभ : सुंदर जिष्टू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को नहीं मिला संशोधित वेतन का वित्तीय लाभ : सुंदर जिष्टू
विज्ञापन
कोटगढ़ में विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
. विद्युत पेंशनर की बैठक में गरमाए लंबित मुद्दे, पेंशनरों ने जताया रोष
. चेताया, जल्द मांगें पूरी नहीं की तो बोर्ड और सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित वेतन का वित्तीय लाभ तीन साल से लंबित पड़ा है। पेंशनरों को ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट समेत अन्य लाभ सरकार और विद्युत बोर्ड मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड विद्युत पेंशनर फोरम कोटगढ़-खनेटी इकाई की बैठक में अध्यक्ष सुंदर जिष्टू ने कही। कोटगढ़ में आयोजित बैठक में लंबित मुद्दे जोर-शोर से उठे और पेंशनरों ने रोष जताया। सुंदर सिंह ने बताया कि राज्य विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग की ओर से पेंशनरों के वित्तीय लाभ जैसे ग्रेच्युटी, लीव इन कैश और 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को उनके संशोधित वेतन के वित्तीय लाभ तीन साल से लंबित रखना प्रबंधक वर्ग का पेंशनरों के प्रति नकारात्मक रवैया दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रकार और विलंब होता रहा तो मजबूरन संघर्ष करना पड़ेगा। कई पेंशनरों को वित्तीय लाभ से वंचित रहने के कारण अपने बच्चों की शादी करवाना मुश्किल हो रहा है। बैठक को वक्ता विनोद कुमार ने भी संबोधित किया और कहा कि यूनिट की कार्यकारिणी का समय पूरा हो गया और नई कार्यकारिणी का अगली बैठक में गठन किया जाएगा। सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में अवश्य शामिल हों। वहीं, बैठक शुरू होने से पहले फोरम के सदस्य दिवंगत काशू राम की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया।