सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Three-day training concludes in Taklech; supervisors dispatched after receiving materials

Rampur Bushahar News: 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा जनगणना का कार्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three-day training concludes in Taklech; supervisors dispatched after receiving materials
जनगणना 2027 के तहत उपतहसील तकलेच में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद एनिमेरेटर और सुपरवाइजर। स
विज्ञापन
तकलेच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, पर्यवेक्षकों को सामग्री देकर किया रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपतहसील तकलेच में भारत की जनगणना (सेंसस 2027) के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। बुधवार को प्रशिक्षण सत्र संपन्न हुआ और नायब तहसीलदार ने पर्यवेक्षकों को पहले चरण के कार्य के लिए सामग्री देकर रवाना किया। प्रशिक्षण शिविर में 33 एनिमेटर और 6 सुपरवाइजरों ने भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता चार्ज ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार तकलेच अनमोल शर्मा ने की। इस प्रशिक्षण में सेंसस 2027 के पहले चरण की जनगणना के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का कार्य सुनील कुमार और गोविंद शाक्य फील्ड ट्रेनर ने निभाया। सेंसस 2027 के पहले चरण का कार्य 16 जून से 15 जुलाई तक किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को चार्ज ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार तकलेच ने सभी एनिमेटर और सुपरवाइजर को अंतिम दिन उचित निर्देश, मार्गदर्शन और सामग्री देकर प्रथम चरण के कार्य के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उप तहसील तकलेच कानूनगो कार्यालय गोविंद भारती, अजय नेगी पटवारी कूहल-पटेना और पटवारी सहायक तकलेच माइकल धीमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed