{"_id":"69c293673c2c113a260a5e62","slug":"pensioners-from-across-the-state-will-open-a-protest-in-shimla-on-30th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156675-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रदेश भर के पेंशनर 30 को शिमला में खोलेंगे मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रदेश भर के पेंशनर 30 को शिमला में खोलेंगे मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर एकजुट होने का आह्वान
संशोधित पेंशन और बकाया भुगतान पर असमंजस
पेंशनरों को आर्थिक और मानसिक परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेशभर के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शिमला में होने वाले विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। 30 मार्च को चौड़ा मैदान में पेंशनरों का प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान को लेकर आवाज उठाई जाएगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदयाल ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू होगा। उन्होंने पेंशनरों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी कर एकजुटता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पेंशनर जायज मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि संशोधित पेंशन, बकाया भुगतान और अन्य वित्तीय लाभों को लेकर पेंशनरों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह धरना सरकार तक पेंशनरों की आवाज पहुंचाने का एक मजबूत माध्यम बनेगा। एसोसिएशन के सचिव जय गोपाल गौतम ने भी सभी पेंशनरों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के पेंशनरों के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यदि सभी पेंशनर एकजुट होकर अपनी बात रखेंगे, तो सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना होगा।
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर और उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने भी आंदोलन की सफलता के लिए सहयोग की अपील करते हुए कहा कि एकता ही पेंशनरों की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी से समय पर चौड़ा मैदान पहुंचने और अनुशासन बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखने का आग्रह किया।
Trending Videos