सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Philosophy students of class 12th and Home Science students of class 10th appeared for the exam

Rampur Bushahar News: बारहवीं के फिलॉसफी और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दी गृह विज्ञान की परीक्षा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत बुधवार को बारहवीं कक्षा की फिलॉसफी (दर्शन) और दसवीं की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा बहुत अच्छी हुई। परीक्षा में बहुत आसान सवाल पूछे गए। रामपुर उपमंडल और किन्नौर में करीब 52 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमराें की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। राहुल, अविनाश, शगुन और अंजली सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा में आसान प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर दिए। कन्या स्कूल रामपुर पीपी दुल्टा ने कहा कि विद्यार्थी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। बारहवीं कक्षा की गणित और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 20 मार्च को संस्कृत की परीक्षा होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article