सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Devotees reached Hatkoti for day darshan on Navratri

Rampur Bushahar News: हाटकोटी में नवरात्र पर दिन दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। चैत्र नवरात्र के प्रथम सोमवार को प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में श्रद्धालु दर्शन के लिए पूरा दिन पहुंचते रहे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। रविवार की तुलना सोमवार को भीड़ कम रही। मंदिर को आकर्षक फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया है। नवरात्र पर मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दिनभर लंगर की व्यवस्था की गई है। लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में भी भाग लिया। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि नवरात्र के सभी दिनों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed