फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pickup truck plunges into off NH at Nigulsari

Rampur Bushahar News: निगुलसरी में एनएच-5 से 600 फीट नीचे खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pickup truck plunges into off NH at Nigulsari
निगुलसरी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते रेस्क्यू दल। स्रोत : जागरूक
आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला शव, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
विज्ञापन

शव को पहुंचाया भावानगर अस्पताल, आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को किया जाएगा सुपुर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के निगुलसरी ओल्ड ब्लॉक पॉइंट के पास बुधवार को एक पिकअप वाहन एनएच-5 से करीब 600 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे भावानगर थाने को निगुलसरी ओल्ड ब्लॉक पॉइंट के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। इसके बाद एएसआई हेमराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के जवानों के अलावा होमगार्ड और स्पार्क जिओ की टीम ने भी बचाव अभियान में हिस्सा लिया। नेशनल हाईवे-पांच से गहरी खाई में गिरी पिकअप नंबर एचपी 63सी-6811 से मृतक के शव को निकालने में दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन शाम पांच बजे तक चला। टीम ने जान जोखिम में डालकर शव को खाई से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी चौपाल से निगुलसरी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को मंगलवार देर शाम चौरा से रामपुर की ओर जाते हुए देखा गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वापस किन्नौर की ओर जाते समय वाहन हादसे का शिकार हुआ। मृतक की पहचान पहचान अभय 25 पुत्र सुरेश, निवासी गांव रोशल, जिला शिमला के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम भावानगर दिव्या यादव और तहसीलदार नेहा नेगी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। एसडीएम दिव्या यादव ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। एसपी किन्नौर सुशील कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भावानगर पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

निगुलसरी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते रेस्क्यू दल। स्रोत : जागरूक

निगुलसरी में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते रेस्क्यू दल। स्रोत : जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed