सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Piles of garbage near the Jal Shakti tank in the Sada area

Rampur Bushahar News: साडा क्षेत्र में जल शक्ति टैंक के पास कूड़े-कचरे के ढेर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage near the Jal Shakti tank in the Sada area
रिकांगपिओ साडा क्षेत्र में पेयजल भंडारण टैंक के पास फेंका कचरा। संवाद
विज्ञापन
घरद्वार से कचरा एकत्रीकरण योजना के बावजूद खुले में गंदगी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में एक ओर जहां प्रशासन स्वच्छता के दावे किए जा रहे हैं, वहीं साडा क्षेत्र में नियमों को धत्ता बताकर कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। कोठी मोड़ के नीचे स्थित सरकारी कॉलोनी और प्राथमिक स्कूल के पास पेयजल टैंक के पास कूड़े-कचरे का ढेर लगा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे इस समस्या के बारे में एसडीएम कल्पा और साडा सचिव को पहले ही लिखित और मौखिक रूप से सूचित कर चुके हैं। लोगों की मुख्य मांग वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने और गंदगी फैलाने वालों पर चालान काटने की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि साडा की ओर से क्षेत्र में हर दूसरे दिन घर-घर जाकर कचरा एकत्रित किया जाता है। इसके बावजूद कुछ लोग खुले में कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। यह कचरा सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि बीमारियों को बुलावा दे रहा है। पास में ही पानी का टैंक है और सरकारी स्कूल भी। यदि बरसात में यह गंदगी पानी के स्रोत में मिल गई, तो महामारी फैलने का खतरा पैदा हो जाएगा। साडा के कनिष्ठ अभियंता इंद्र सैन नेगी ने बताया कि साडा के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर कूड़े के ढेर को हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article