{"_id":"69f1f44dcbd44422730c784e","slug":"players-will-be-selected-for-the-inter-district-cricket-tournament-on-may-10th-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-159173-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए \n10 मई को होगा खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 10 मई को होगा खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता 22 मई को
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर की ओर से सत्र 2026-27 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 10 मई को खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। किन्नौर में 22 मई को अंतर जिला पुरुष अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे पुलिस लाइन मैदान रिकांगपिओ में होगी। एसोसिएशन के महासचिव तारा चंद ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी 10 मई को समय पर मैदान में पहुंचें। खिलाड़ियों की आयु सीमा 01-09-2007 और इसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को क्रिकेट खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस कैंप में 10 दिनों तक अभ्यास करना होगा। पुरुष खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में भाग लेना और चयन प्रक्रिया में से चयनित खिलाड़ियों को कोचिंग कैंप में भाग लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया है।
Trending Videos