सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   preparation for election

Rampur Bushahar News: पंचायत चुनावों के लिए नियंत्रण कक्ष और मीडिया सेल स्थापित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें मतदाता : डॉ: अमित कुमार
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। पंचायती राज चुनावों के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रिकांगपिओ में नियंत्रण कक्ष और मीडिया सेल स्थापित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी करेगा। इसके माध्यम से मतदान से पूर्व, मतदान दिवस और मतगणना के दौरान विभिन्न विभागों एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र आम नागरिकों, प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों से प्राप्त शिकायतों, सूचनाओं एवं सुझावों का पंजीकरण कर उनके त्वरित निवारण को सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता के पालन की निगरानी, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं का संकलन, मतदान प्रतिशत की नियमित रिपोर्टिंग और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देना भी नियंत्रण कक्ष की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।

नियंत्रण कक्ष के प्रभारी बलवीर सिंह मोबाइल नंबर 98162 40225, सहायक अधिकारियों के रूप में धनवीर सिंह मोबाइल नंबर 70186 77947, नवनीत ऑडिटर मोबाइल नंबर 93170 69699 और नवीन कुमार ऑडिटर मोबाइल नंबर 94181 30069 नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मीडिया सेल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सूचना के प्रभावी प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मीडिया सेल के माध्यम से प्रेस विज्ञप्तियां, आधिकारिक बुलेटिन, दिशा-निर्देश, मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं मतदाता जागरूकता सामग्री समय-समय पर मीडिया प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया सेल में जिला सूचना अधिकारी बलवान सिंह मोबाइल नंबर 94185 56070, जिला लोक संपर्क अधिकारी धीरज भैक दूरभाष 01786.-222263 और पवन कुमारी मोबाइल नंबर 98160 41412 तैनात रहेंगे। कहा कि मीडिया सेल भ्रामक खबरों और अफवाहों का खंडन करने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखने, आधिकारिक सूचनाओं का त्वरित प्रसार सुनिश्चित करने और मीडिया के साथ समन्वय स्थापित करने का कार्य भी करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। पंचायती राज चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed