{"_id":"69f5db995e79b1c5ef05347f","slug":"preparation-for-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159333-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी विकास खंड में 208 मतदान केंद्रों में डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी विकास खंड में 208 मतदान केंद्रों में डाले जाएंगे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन
26, 28 और 30 मई को सुबह 7:00 से दोपहर बाद 3:00 बजे तक होगा मतदान
एसडीएम ने बैठक में चुनावी कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायती राज चुनाव को लेकर शनिवार को एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने चुनावी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी लक्ष्मण कनेट ने कहा कि आनी विकास खंड की सभी 38 पंचायतों के 208 वार्डों में जिला परिषद के दो सदस्यों एवं पंचायत समिति के 15 सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। वहीं, नम्होंग और जावन पंचायत को छोड़कर बाकि 36 पंचायतों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए 26, 28 और 30 मई को सुबह 7:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए कुल 208 मतदान केंद्रों को स्थापित किया जाएगा। लफाली और तांदी को छोड़कर सभी पंचायत प्रधानों, उप प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों के मतों की गणना संबंधित पंचायत घरों में की जाएगी। पंचायत भवन न होने के कारण ग्राम पंचायत लफाली के लिए नामांकन एवं मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लढागी और ग्राम पंचायत तांदी के नामांकन और मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांदी में की जाएगी।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान के लिए मतगणना 31 मई को सुबह 9:00 बजे से राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर में की जाएगी। मतपेटियों को सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर आनी में स्थापित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा।
इनसेट
तीन चरणों में इन पंचायतों में होगा मतदान
26 मई को 13 पंचायतों करशाईगाड, टकरासी, मुहान, कराड, मुंडदल, कराणा, खनाग, कोहिला, लफाली, दलाश, चवाई, कुठेड़ और तांदी में मतदान होगा। 28 मई को 13 पंचायतों फनौटी, बिश्लाधार, लझेरी, पोखरी, बिनन, कराणा-1, खनी, कमांद, बुछैर, डिंगीधार, जावन, व्युन्गल और पलेही का मतदान होगा। 30 मई को 12 पंचायतों लगौटी, कोटासेरी, बखनाओ, रोपा, तलुना, कुंगश, बटाला, देऊठी, शिल्ली, बेहना, नम्होंग और आनी का मतदान होगा।
इनसेट
तीन दिन होगा नामांकन
7, 8 और 11 मई को पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। जिला परिषद के दो वार्डों के लिए एसडीएम आनी के कोर्ट रूम में सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा करवाए जा सकेंगे। पंचायत समिति के 15 वार्ड के लिए तहसीलदार आनी के कोर्ट रूम में उनके समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 36 पंचायतों जिनमें प्रधान, उप प्रधान एवं वार्ड सदस्यों के चुनाव होने हैं, उनके लिए पंचायत में स्थित निर्धारित निर्वाचन स्थल पर सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 12 मई को सुबह 10:00 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 14 और 15 मई को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। इसका समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक रहेगा। 15 मई को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नों की सूची तैयार की जाएगी। पूरे बूथ की सूची 7 मई को जारी की जाएगी।
इनसेट
सात सेक्टर अधिकारी नियुक्त
स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर अधिकारी, कुल 36 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हुए हैं। कुल 13 बसों में मतदान कर्मियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। मतदान कर्मियों को प्रथम पूर्वाभ्यास 5 मई, दूसरा पूर्वाभ्यास 13 मई और तीसरा पूर्वाभ्यास 23 मई को करवाया जाएगा। 24 मई को प्रथम चरण के मतदान के लिए गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। मतदान कर्मियों के ठहरने और रहने की उचित व्यवस्था की जाएगी। खंड स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके लिए समन्वयक कुंदन शर्मा को बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9805942348 है। इस अवसर पर पीआई जोगेंद्र शर्मा और नोडल अधिकारी मीडिया कंट्रोल रूम कुंदन शर्मा मौजूद रहे।
Trending Videos