{"_id":"69f5ea98a3df1cf6f20075bf","slug":"preparation-for-election-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159351-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर पंचायत नारकंडा में 22 मई को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर पंचायत नारकंडा में 22 मई को होगा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन
5, 6 और 7 मई को होंगे नामांकन, 8 को छंटनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत नारकंडा में नामांकन प्रक्रिया 5, 6 और 7 मई को होगी।
इच्छुक उम्मीदवार इन तिथियों में अपने नामांकन पत्र संबंधित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद 8 मई को नामांकन पत्रों की जांच (छंटनी) की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों की वैधता की पुष्टि की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उम्मीदवारों को 11 मई को दोपहर बाद 3:00 बजे तक नामांकन वापस लेने का अवसर दिया गया है। इसके पश्चात उसी दिन 3:00 बजे के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है और नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां और बढ़ जाएंगी। मतदान की तिथि 22 मई निर्धारित की गई है। इस दिन मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कर्मियों की नियुक्ति तथा मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मतदान के दिन ही शाम को मतों की गणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
कोट
एसडीएम कुमारसैन मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या आचार संहिता के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेगा।
Trending Videos