फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Promoting religious tourism in Himachal is the need of the hour

हिमाचल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना समय की जरूरत : चेतन बरागटा

Wed, 14 Oct 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मां हाटेश्वरी और गिरिगंगा को पर्यटन मानचित्र पर उचित स्थान देने की उठाई मांग
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर सकता है। प्रदेश के धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत है। चेतन बरागटा ने कहा कि निचले हिमाचल में स्थित ज्वालामुखी, मां चामुंडा, श्रीनयना देवी और मां बज्रेश्वरी जैसे प्रसिद्ध शक्तिपीठों में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इससे आसपास के क्षेत्रों में होटल व्यवसाय, परिवहन, दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। इसी तरह प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र में स्थित मां हाटेश्वरी मंदिर और गिरिगंगा जैसे पवित्र स्थलों में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन स्थलों की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता के साथ प्राकृतिक सुंदरता को ध्यान में रखते हुए इन्हें पर्यटन मानचित्र पर उचित स्थान मिलना चाहिए। इसके लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है। बरागटा ने कहा कि मां हाटेश्वरी मंदिर के पावन प्रांगण में पहुंचकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। ऐसे धार्मिक स्थलों को व्यापक पहचान मिलने से क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक स्थलों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। विकास योजनाएं तैयार करते समय स्थानीय आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article